आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में करीब 12 साल से रुके चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। इन्हें जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। इन केंद्रों के निर्माण की मंजूरी 17 साल पहले दी गई थी, लेकिन एसआईटी की जांच के चलते करीब 12 साल तक निर्माण लटका रहा। जांच पूरी होने के बाद ही कार्य में तेजी आई। जिले के मार्टीनगंज, तहबरपुर ब्लॉक के भड़सरा खालसा, मोहम्मदपुर और मिर्जापुर में वर्ष 2009 में 40-40 बेड के सीएचसी के निर्माण के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। बजट मिलने के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन आधा काम पूरा होने के बाद भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसआईटी जांच शुरू हो गई और निर्माण कार्य ठप हो गया। जांच पूरी होने और बजट मिलने के बाद एक साल पहले पुनः निर्माण कार्य शुरू किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.