जिले में 12 लाख 12 हजार घर, 70 लाख आबादी
प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। जनगणना 2027 के क्रम में अब तक जिले में 12.12 लाख आवास का सूचीकरण हो चुका है। जबकि 70 लाख आबादी निकली है। अब जबकि मकानों के सूचीकरण के क्रम में कुछ ही दिन बचे हैं तो आंकड़ों का एक बार फिर मिलान कराया जा रहा है। मकानों का सूचीकरण 22 मई से शुरू हुआ था। मंगलवार को सूचीकरण का काम पूरा किया गया। जिले में इस बार 12.12 लाख मकान चिह्नित किए गए हैं। आबादी 70 लाख ही निकली है। जनगणना 2011 में जिले में नौ लाख मकान थे। उस वक्त जनसंख्या भी 59 लाख थी। यानी बीते 15 वर्षों में मकानों की संख्या लगभग तीन लाख बढ़ी है और जनसंख्या में 11 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अफसरों का अनुमान था कि जनसंख्या 80 लाख के आसपास होनी चाहिए। अभी मकान सूचीकरण होने में चार दिन शेष हैं। ऐसे में एक बार फिर इसका मिलान किया जा रहा है, जिससे किसी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.