वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी । यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 बनारस में 114 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्र छात्रों की संख्या और मानकों के अनुसार निर्धारित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की आपत्ति या संशोधन के लिए 4 दिसंबर तक बोर्ड की ईमेल आईडी पर विद्यालय की आईडी से आवेदन किया जा सकता है। इस अवधि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.