जिले में 11 हजार से अधिक लोगों के कार्ड रद्द, 43 हजार की जांच तेज
रांची, जून 29 -- शुभम किशोर रांची। रांची जिले में गरीबों का अनाज लेने वाले 11,873 लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए। इसमें शहरी क्षेत्र के 3,372 कार्ड शामिल हैं। जांच अभियान में जिले में अभी तक 1,88,778 राशन कार्डधारकों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें 1,32,964 लाभार्थी योग्य मिले, जबकि 11,873 कार्ड रद्द कर दिए गए। वहीं, 43,941 मामलों में जांच और सत्यापन का कार्य जारी है। रांची शहरी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत अपात्र लाभुकों की पहचान के लिए जिले में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में ऐसे कार्डधारक सामने आए हैं, जो सरकारी मानकों के अनुसार मुफ्त या सब्सिडी वाले राशन के पात्र नहीं हैं।
अन्य अपात्र लाभार्थियों की पहचान रिपोर्ट के अनुसार अपात्र लाभुकों की पहचान के लिए भूमि स्वामित्व ,आयकर, जीएसटी, चारपहिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.