बलिया, जुलाई 7 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड जवानों और उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से जिले में होमगार्ड के लगभग 1099 जवानों और उनके परिजनों को इसका फायदा मिलेगा। सरकार के इस निर्णय का होमगार्ड जवानों ने स्वागत किया है। वे लम्बे समय से वह इस सुविधा की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- 1712 होमगार्ड और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज होमगार्ड की भूमिका पुलिस के साथ हमकदम होमगार्ड के जवानों की हर कोतवाली और थाने पर तैनाती है। चौबीसों घंटे वे पुलिस के साथ मिलकर कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को सम्भालते हैं। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के अलावा शहर के चौराहों पर यातायात की जिम्मेदारी भी ज्यादातर इन होमगार्ड जवानों पर ही है। हालांकि पुलिस अथवा अन्य विभागों की अपेक...