भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में पदस्थ रहे 180 राजस्व कर्मचारियों को नये पदस्थापन जिले के लिए विरमित किया जाएगा। राजस्व शाखा ने स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली है। राज्य संवर्गीय पद का दर्जा मिलने के बाद इन कर्मचारियों का तबादला राजस्व एवं भूमि विभाग, पटना द्वारा किया गया। विभाग ने रेंडेमाइजेशन सिस्टम से इन कर्मियों का तबादला किया है। इसके तहत भागलपुर में 105 नये राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। एडीएम दिनेश राम ने बताया कि 21 जुलाई तक विरमित करने का आदेश है। पहले 17 जुलाई तक ही विरमित करने का आदेश था, लेकिन जनगणना कार्य की ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों का प्रशिक्षण 20 जुलाई को खत्म हो रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार टीचर ट्रांसफर का पूरा शेड्यूल: 29 जुलाई से आवेदन; 3 चरणों में अक्टूबर तक शिक...