जिले में 100 से अधिक स्कूली वाहन बिना फिटनेस के संचालित
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। परिवहन विभाग की सूची के अनुसार 100 से अधिक स्कूल वाहन बिना वैध फिटनेस के संचालित हो रहे हैं। इनमें कई ऐसे वाहन भी शामिल हैं जिनकी फिटनेस अवधि वर्ष 2021 समेत कई वर्ष पहले ही समाप्त हो चुकी है। कुछ विद्यालयों के दो से तीन वाहन बिना फिटनेस के लगातार सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कई वाहनों में कैमरा, जीपीएस, स्पीड गवर्नर और फर्स्ट एड जैसी अनिवार्य सुविधाएं भी नहीं हैं। आरटीओ द्वारा सूची जारी किए जाने के बाद कई स्कूल संचालक अपने-अपने तर्क देते नजर आए। एक विद्यालय संचालक ने बताया कि वाहन का बीमा समाप्त हो गया था, जिसके कारण फिटनेस नहीं हो सकी और प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। वहीं दूसरे संचालक ने कोरोना काल का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.