भभुआ, दिसम्बर 15 -- शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद वर्षों से लंबित है कोचिंग का निबंधन, कार्रवाई के अभाव में बेधड़क चल रहे संस्थान राज्य स्तर से निर्देश नहीं मिलने का दिया हवाला, जिला शिक्षा विभाग असमंजस में कई कोचिंग सेंटर में स्कूल-कॉलेज संचालन अवधि में कराई जा रही है पढ़ाई (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय समेत पूरे कैमूर में करीब 106 छोटे-बड़े कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन, इनमें से अधिकांश का अब तक विधिवत निबंधन नहीं हो सका है। जिला मुख्यालय के अलावा मोहनियां, रामगढ़, कुदरा, दुर्गावती, चैनपुर, चांद, अधौरा तथा रामपुर प्रखंडों में भी बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में निबंधन को लेकर निर्देश जारी किए जाने के बावजूद यह पूरी प्रक्रिया ...