मऊ, अगस्त 9 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले अभियान के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर 10 लाख 97 हजार 400 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 10 अगस्त को छूटने वाले बच्चों को 14 अगस्त के मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पंकज कुमार राय ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, शारीरिक विकास, स्वास्थ्य व पढ़ाई पर असर डाल सकता है। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी एवं दो से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली दी जाएगी। दवा स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में खिलाई जाएगी। यह भी प...