जिले में 10 हजार मच्छरदानी बंटेगी : डीसी
चाईबासा, जुलाई 28 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए उदयम-2.0 अभियान तेज कर दिया है। इसकी जानकारी सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग को 10,000 मच्छरदानियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका वितरण जिले में मलेरिया प्रभावित एवं उच्च जोखिम वाले गांवों में किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों को मच्छरदानी के सही उपयोग की भी जानकारी दे रहे हैं।वहीं, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य टीमें सतर्क हैं और प्रत्येक मरीज की जांच व उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chatra News: जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, जिला प्रशासन ने लोगों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.