जिले में 10 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह
पलामू, सितम्बर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र, पलामू की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और तनावपूर्ण परिस्थितियों में सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया। रैली की शुरुआत अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित गोलघर से हुई। सदर अस्पताल परिसर से निकलकर रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए छहमुहान, राजेंद्र चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने आत्महत्या रोकथाम से संबंधित संदेश और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने किसी भी विषम परिस्थिति में हार नहीं मानने और समस्याओं का डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- आत्महत्या के विचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.