देवरिया, मार्च 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में संचालित तीन माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाओं की कमी को दूर किया जाएगा, बेहतर कक्षाओं के संचालन के लिए इन विद्यालयों का कायाकल्प करने के साथ ही अतिरिक्त पठन-पाठन कक्ष बनाए जाने की तैयारी हैं। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई हैं एवं निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के लिए पहली किस्त में 59,46, 977 रुपये विद्यालयों को उपलब्ध भी करा दिए गए हैं। इन विद्यालयों में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।जिले के विभिन्न विकास खण्डों में 556 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, इनमें 22 राजकीय, 122 अशासकीय सहायता प्राप्त(एडेड) एवं 412 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में संबंधित विभाग द्वारा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी में तीन अशासकीय सहायता प्राप्त(एडेड) म...