गोंडा, सितम्बर 12 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें आधुनिक रूप देने की कवायद तेज हो गई है।

विद्यालयों का विकास प्रोजेक्ट अलंकार के तहत गोंडा के दो और विद्यालयों को कायाकल्प के लिए शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की मंजूरी मिलते ही दोनों विद्यालयों में 1.96 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकेंगी। डीआईओएस डॉ.रामचंद्र ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, देवीपाटन मंडल को दोनों विद्यालयों का प्रस्ताव भेजा है। इसमें शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 98.35 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देश्यीय सभागार समेत अन्य कार्यों का प्रस्ताव है। इससे विद्यालय में शैक्षणिक, सांस...