प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। जिले में रसोई गैस सिलेंडर की मांग कुछ इस कदर बढ़ गई कि इस वक्त एक लाख 86 हजार सिलेंडर की बैकलॉग हो गई है। लोग एजेंसियों पर अभी भी लाइन लगाए हुए हैं और सिलेंडर नहीं मिल रहा है। हालांकि हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं और अब एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने लगा है। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हुई। शुरुआती दिनो में 12 लाख लोगों को किल्लत की सूचना हुई तो जमकर बुकिंग हुई। पेट्रोलियम कंपनियों के लोगों ने बताया कि उस वक्त बैकलॉग सात लाख पहुंच गया। जिसके बाद रणनीति बनाई गई। सभी एजेंसियों में मांग के अनुरूप सिलेंडर की आपूर्ति कराई गई। बड़ी गैस एजेंसियों में अधिक आपूर्ति सुनिश्चित हुई। केवाईसी भी जमकर कराई गई। जिसके बाद बुकिंग में सुधार हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.