बिहारशरीफ, मई 17 -- जनगणना 2027 : जिले में पौने दो लाख मकान सूचीकरण का काम पूरा मकानों के सूचीकरण व गणना कार्य 31 मई तक चलेगा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य चल रहा है। जिले में अब तक पर्यवेक्षकों द्वारा एक लाख 86 हजार 137 मकान सूचीकरण व गणना का सत्यापन किया गया हैं। जिले में संभावित रुप से आठ लाख मकान हैं। अन्य मकानों की सूचीकरण व गणना तेज गति से किया जा रहा है। यह काम 31 मई तक चलेगा। जिला सांख्यिकी पदाधकारी नवल किशोर रजक ने बताया कि जनगणना कार्य प्रगति की प्रतिदिन जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- मकान की गणना नहीं हुई है तो हेल्पलाइन नंबर 06243-222835 पर करें डायल पहले चरण में मकानों की गणना के लिए 5399 ब्लॉक क्षेत्र में बांटा गया है। जनगणना...