बांका, फरवरी 27 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ लेने वाले एक लाख 41 हजार अपात्र लाभुकों को आपूर्ति विभाग ने चिन्हित किया है। जिन्हें अभी संदिग्ध राशन कार्डधारी की श्रेणी में रखा गया है। जिसकी सूची सार्वजनिक स्थलों पर चिपका दी गई है। मार्च से इन अपात्र लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटाये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। दरअसल, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पारदर्शिता लाने की दिशा में जल्द ही जिलेभर में कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिले में अभी राशन कार्डधारी लाभुकों की संख्या 4 लाख 68 हजार 69 एवं सदस्यों की संख्या 18 लाख 17 हजार 484 है। जिसमें कमी आने की संभावना है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जिले में एक लाख 41 हजार अपात्र लाभुक चिन्हित किये गए हैं। जिसके सत्यापन के लिए उसकी सूची जिले को भेजी गई है। जिसके ...