नवादा, जुलाई 12 -- जिले में सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों का अपार आईडी बनाने का कार्य अभी तक लक्ष्य से पीछे है। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से 10 जुलाई तक सभी छात्रों का अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी शत-प्रतिशत बनाने का निर्देश दिया गया था। आखिरी डेडलाइन बीत जाने के बाद भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया गया है। विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले के 3 लाख से अधिक छात्रों में से 139159 छात्रों का अपार आईडी अभी तक नहीं बना है। यह भी पढ़ें- जिले में 1.39 लाख बच्चों का अभी भी नहीं बना अपार कार्डनिजी स्कूलों की स्थिति सबसे खराब स्थिति निजी स्कूलों की है। निजी स्कूलों में 72930 बच्चों का अपार आर्डडी बनाना है। जिसमें 11584 बच्चों का ही अपार आईडी बन पाया है। हालांकि निजी स्कूलों को एक सप्ताह का विभाग की ओर से अपार आईडी बना...