खगडि़या, अगस्त 21 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में डिजीटल क्रॉप सर्वे को लेकर गति को तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के 1 लाख 87 हजार 28 प्लॉट का डिजीटल क्रॉप सर्वे किया जाना है। इसके लिए विभाग द्वारा अब तक 1 लाख 61 हजार 304 प्लॉट को सर्वेयरों से अटैच किया गया है। वहीं सर्वेयरों द्वारा किए जा रहे प्लॉट सर्वे का कार्य शुरु भी कर दिया गया है। विभाग द्वारा नियमित रूप से इसके लिए मॉनीटरिंग भी किया जा रहा है। अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में डिजीटल क्रॉप सर्वे के तहत 4479 प्लॉट का सर्वे का काम किया जा चुका है। शेष अन्य प्लॉट के सर्वे का भी काम किया जा रहा है। इसे आगामी 30 सितंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।हालांकि विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले को तीन लाख 3 हजार 44 प्लॉट का सर्वे...