लखीसराय, अप्रैल 2 -- कजरा, एक संवाददाता। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से विशेष नामांकन पखवाड़ा शुरू हो गया है। यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य छह वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का पहली कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। मध्य विद्यालय धनौरी के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान सभी विद्यालयों में "प्रवेश उत्सव" का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों का स्वागत कर बच्चों का नामांकन लिया जाएगा, ताकि शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार हो सके। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार ऐसे बच्चों का भी नामांकन किया जाएगा, जिनकी उम्र छह वर्ष पूरी होने में अधिकतम छह माह की कमी है। अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.