जिले में 1,884 लोगों का चरित्र प्रमाण-पत्र निर्गत
धनबाद, जून 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद पुलिस ने मई महीने में 1,884 लोगों का चरित्र प्रमाण-पत्र निर्गत किया। बीते माह 2,824 लोगों ने सत्यापन कर प्रमाण-पत्र देने की अर्जी दी थी। सत्यापन के बाद ससमय 67 प्रतिशत आवेदन करने वालों को चरित्र प्रमाण-पत्र दे दिया गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने सिटीजन चार्टर से जुड़े कार्यों में जवाबदेही तय की है। सभी डेस्क के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे अकारण किसी का आवेदन न लटकाएं। वे लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मई महीने से चरित्र प्रमाण-पत्र और पासपोर्ट के सत्यापन की अर्जियों के निष्पादन में तेजी आई है। अभी धनबाद पुलिस के पास सत्यापन के लिए 940 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने बताया कि आमलोगों को सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में नौकरी, पासपोर्ट, संविदा नियुक्ति, सुरक्षा एजेंसियों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.