जिले में हो रही कम वर्षा एवं बढ़ते भू-जल दोहन का दिखने लगा है असर, मुंगेर में पिछले 5 महीनों में भूजल स्तर में आयी तेज गिरावट
मुंगेर, जून 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) की ताजा जलस्तर रिपोर्ट ने भू-जल संकट की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। बीते 15 और 31 जनवरी के रिपोर्ट की तुलना में बीते 15 और 31 मई के आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन बताता है कि, जिले में भू-जल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है तो अत्यंत की चिंता का विषय है। यदि यही प्रवृत्ति लगातार जारी रही तो आने वाले वर्षों में मुंगेर के लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के अंत में जिले का औसत जलस्तर 19.53 फीट था, जो मई के अंत तक बढ़कर 22.59 फीट पहुंच गया। इसका अर्थ है कि, भूजल लगभग 3.06 फीट और गहराई में चला गया। यह गिरावट गर्मी, कम वर्षा और बढ़ते जल दोहन का संकेत मानी जा रही है।
भू-जल स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.