अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में चोरी-छिपे मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके चलते रातभर व तड़के सड़कों पर डंपर दौड़ रहे हैं। मंगलवार को पाली मुकीमपुर में हुए हादसे में युवक की जान भी मिट्टी से लदे डंपर की चपेट में आने से हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अंजान बने बैठे हैं। दादों क्षेत्र में पिछले दिनों सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनी ने बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया था। हैरत की बात है कि सैकड़ों डंपर से मिट्टी का अवैध खनन होता रहा और खनन विभाग के अधिकारियों को भनक भी नहीं लगी। यह भी पढ़ें- सहावर इलाके में अवैध खनन की बालू ले जाते ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई बाद में शिकायत होने पर विभागीय अधिकारी चेते और करीब 12 लाख रूपए का अर्थदंड लगाया गया। वर्तमान में...