जिले में हो प्लाज्मा थेरेपी व उपचार की व्यवस्था: मो. ताजुद्दीन
साहिबगंज, अगस्त 8 -- साहिबगंज। राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन ने विधानसभा की कार्रवाई के दौरान तारांकित प्रश्न के तहत साहिबगंज जिला में प्लाजमा थेरेपी एवं उपचार से जुड़े मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन से कहा कि साहिबगंज जिला में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को प्लाजमा थेरेपी उपचार की आवश्यकता होने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया जाता है ऐसे में मरीजों एवं उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । इसलिए आवश्यक प्लाज्मा भंडारण की उपलब्धता करते हुए साहिबगंज सदर अस्पताल अथवा उपयुक्त अन्य अस्पताल में प्लाजमा थेरेपी उपचार की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार ने प्रश्न पर उत्तर देते हुए कहा है कि साहिबगंज में रक्त केंद्र सदर अस्पताल में संचालित है । यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.