जिले में होगी नर्सिंग की पढ़ाई, कालेज बन कर तैयार
संतकबीरनगर, मई 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में 50 बेड का नर्सिंग कालेज बन कर तैयार हो रहा है। 11.5 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन की दूसरी किस्त भी कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है। भवन बन कर पूरी तरह तैयार है। परिसर के रंग रोगन का कार्य चल रहा है। माना जा रहा है कि जून माह में स्वास्थ्य विभाग को भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से बघौली ब्लाक के चिलवन खोर में नर्सिंग कालेज बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम को निर्माण की जिम्मेदरी सौंपी गई है। कालेज में प्राचार्य कक्ष के अलावा अध्यपक कक्ष, क्लास रूम, लाइब्रेरी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यदायी संस्था का कहना कि जून तक भवन बन कर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिले में नर्सिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.