जमुई, जनवरी 4 -- जमुई, निज संवाददाता जिले में फाइलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन इसे रोकने की जगह केवल मरीजों को दवा खिलाने में ही सिमटा है। हाल यह है कि जहां साल 2024 तक जिले में फाइलेरिया के मरीजों की संख्या 4000 के लगभग थी। वहीं 2025 के नवंबर माह में फाइलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 4370 हो गयी। इसमें हाथीपांव के 3619 तथा हाइड्रोसिल के 751 मरीज हैं। बता दें कि फाइलेरिया बीमारी मुख्यत : मच्छर जनित परजीवी संक्रमण के कारण होता है। जीर्ण संक्रमण से हाथ-पैरों में सूजन, हाइड्रोसिल और वृषण में सूजन हो जाती है। जिसे हाथीपांव तथा हाइड्रोसिल की बीमारी भी कहा जाता है। ऐसे में इस बीमारी से बचाव के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि मच्छर से बचाव किया जाये। अब ऐसे में जमुई में बढ़ रहे फाइलेरिया के मरीजो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.