फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जनपद फरीदाबाद में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप (बीपी) और मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इन बीमारियों के मरीजों में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जो कि चिंता का विषय बनती जा रही है।वर्ष 2024 में जहां हृदय रोगियों की संख्या लगभग 10 हजार थी, वहीं पिछले वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर करीब 12 हजार तक पहुंच गया। इसी तरह उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या 33 हजार से बढ़कर 39 हजार से अधिक हो गई है। मधुमेह के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और यह आंकड़ा करीब 35 हजार तक पहुंच चुका है। चिकित्सकों के अनुसार इन बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण लोगों की बदलती जीवनशैली है। अनियमित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और जंक व फास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.