कुशीनगर, मार्च 31 -- कुशीनगर। गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए सोमवार को जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई। पडरौना के पीपीसी के साथ-साथ तीन सीएचसी पर भी यह टीकाकरण किया गया। 14 साल की कुल 11 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। अब यह टीकाकरण अभियान प्रतिदिन सभी सीएचसी पर चलाया जाएगा। टीकाकरण रविवार के दिन भी होगा।एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि 14 साल की अपनी पुत्रियों को यह टीका अवश्य लगवाएं, ताकि वे जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.