खगडि़या, दिसम्बर 18 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा बुधवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों पर स्वच्छ वातावरण में ली गई। हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 में भाग लने के लिए देश के लगभग सात हजार स्कूलों के छह लाख बच्चों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में शामिल होने को लेकर छात्र व छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। जिले के विभिन्न केन्द्रों पर दो दर्जन से अधिक स्कूलों ओलंपियाड परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा एक से 12वीं तक के स्टूडेंटस को परीक्षा में शामिल कराया गया। केन्द्रों पर ओएमआर सीट पर परीक्षा ली गई। इधर शहर स्थित रोज बड एकेडमी केन्द्र पर प्राचार्य रंजू सिंह की कड़ी निगरानी में परीक्षा ली गई। यहां ढाई सौ से अधिक स्टूडेंटस परीक्षा में शामिल हुए। वीक्षक के रूप में शिक्षक सीमा झा, सतीश कुमार, रूपम कुमारी सहित एमके सिन्हा, दयानंद क...