जिले में हाउस लिस्टिंग का कार्य 91.3 फीसदी पूरा, सदर तहसील सबसे पीछे
महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना-2027 के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना में जिले ने 91.3 प्रतिशत प्रगति हासिल कर ली है। जिले के 5073 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (एचएलबी) में कार्य शुरू है। इसमें से 4633 का कार्य पूरा हो चुका है। 440 ब्लॉकों में काम तेजी से जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले की अनुमानित 35.51 लाख आबादी में से 31.96 लाख लोगों को कवर किया जा चुका है। यह आंकड़ा कुल आबादी का 90 प्रतिशत है। आठ नगर निकायों में कार्य शत-प्रतिशत पूरा
रैंकिंग में जिले के नगर निकाय रैंकिंग में जिले के आठ नगर निकायों ने बाजी मारते हुए 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। नगर पालिका परिषद नौतनवा, नगर पंचायत सोनौली, निचलौल, बृजमनगंज, घुघली, पनियरा, परतावल व चौक में हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.