वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में बनारस के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर फॉरेनहाइट पैमाने की तरह अंक अर्जित किए। दावेदारी ऐसी कि दशमलव के दसवें अंक के लिए भी होड़ दिखी। हालांकि 2025 की तुलना में ओवरऑल परिणाम में 4.86% की गिरावट भी दर्ज की गई। इस साल के नतीजों में हाईस्कूल ने उछाल दर्ज की जबकि इंटरमीडिएट ठिठक गया। प्रदेश की टॉपर सूची में हाईस्कूल का जिला टॉपर सूर्यदीप प्रजापति ही स्थान बना सका। इंटर की जिले की टॉपर छात्रा साक्षी ने क्षेत्रीय सूची में स्थान पाया। प्रदेश सूची से वह पांच अंक से चूक गईं।जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में बैठने वाले हाईस्कूल और इंटर के कुल 88,363 छात्र-छात्राओं में 75,507 उत्तीर्ण हुए। यह भी पढ़ें- इंटर में बालक-हाईस्कूल में बालिकाओं ने टॉप-10 में स्थान पाने में बाजी ...