बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं, संवाददाता। मार्च महीने में ही मौसम ने अंगड़ाई ली तो पूरा मिजाज बदल गया। आसामान में बादलों का डेरा और फिर तेज रफ्तार हवाएं चलीं। इसी बीच कुछ देर लिए हल्की बारिश हुई। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी। हल्की बारिश हुई है इसलिए किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मगर बारिश और बादलों के बीच चली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है। फिलहाल किसानों को लेकर चिंता का विषय आज भी है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है जिले को यलो अलर्ट में रखा है। आज दूसरे दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और तेज रफ्तार हवा चलती रहीं। जिले में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रही है। जिसकी वजह से बागवानी को नुकसान हुआ है। वहीं आसमान में काली घटाएं छाई रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.