संतकबीरनगर, मार्च 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जन्मजात टेढ़े पैर व हाथ वाले बच्चों का इलाज अब जिला अस्पताल में कैंप लगा कर किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों को ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालयों में जन्म लेने वाले बच्चों को चिन्हित किया जाता है। इन बच्चों का जिला अस्पताल में लाकर फ्री में इलाज किया जाता है। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सोहन गुप्त को नियुक्त किया गया है। आरबीएस के योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में दो-दो टीमें तैनात हैं और प्रत्येक टीम में दो-दो चिकित्सक हैं। जिले में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 36 चिकित्सकों की तैनाती है। ये चिकित्सक नियमित रूप से डिलेवरी प्वाइंट की जांच करते हैं। जन्म के समय कोई बच्चा विकलांग मिलता है तो उसको इलाज के लिए जिला अ...