अररिया, मार्च 23 -- अररिया, निज प्रतिनिधि शुक्रवार की देर शाम आई तेज हवा के साथ बारिश न सिर्फ किसानों की कमर तोड़ दी बल्कि उनके अरमानों पर भी पानी फेर दिया। तेज हवा के कारण जिले में सैकड़ो एकड़ खेतों में लगी मक्का, गेहूं और दलहन तेलहन फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी बारिश से हुए नुकसान को देखकर किसान हतप्रद हैं। जिले में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा। कहीं कच्चे घर और टीन के छप्पर उड़ जाने से लोग छत वहीं हो गया है तो कहीं घरों पर पेड़ पौधे और टावर आदि गिरने से लोगों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। शनिवार के बाद रविवार को भी छत विहीन हो चुके लोग अपने घरों को दुरुस्त करने में जुटे थे तो किसान खेतों में बर्बादी देखकर काफी गमजदा नजर आए। हालांकि जिले में अब तक कितने हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। कृषि विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.