उरई, मार्च 22 -- उरई। जिले में पर्यावरण में सुधार के साथ ही वन क्षेत्र के विस्तार के लिए इस बार जिले में 87 लाख 97 हजार 488 पौधे लगाए जाएंगे। जुलाई महीने में इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर शासन द्वारा जिले को लक्ष्य आवंटित किया गया है। कुल लक्ष्य का करीब पचास फीसदी पौधारोपण वन विभाग द्वारा कराया जाएगा शेष की पूर्ति अन्य विभागों के माध्यम से की जाएगी। शासन द्वारा हर साल बरसात में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है जिससे जिले का वन आच्छादन बढ़ाया जा सके। जिले को 87 लाख 97 हजार 488 पौधे रोपित करने का लक्ष्य आवंटित किया है। इसमें से 48 लाख पचास हजार पौधे वन विभाग अलअग अलग रेंजों में लगाएगा जबकि शेष अन्य विभागां के माध्यम से 39 लाख 47 हजार 488 पौधे लगाए जाएंगे। इसको लेकर वन विभाग ने नर्सरियों में पौधों को तैयार करने का काम शुर...