गोंडा, जुलाई 1 -- गोंडा, प्रमुख संवाददाता। हरियाली फैलाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन के निर्देश पर जिले में वन महोत्सव का आगाज हो चुका है। गोंडा जिले को इस बार 62.50 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। जुलाई में वन विभाग को 27.96 लाख और अन्य विभागों को 34.74 लाख पौधे रोपने हैं। पौधरोपण के लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गोंडा वन प्रभाग की 33 नर्सरियों में पौधे तैयार: शासन की ओर से हर साल बड़े पैमाने पर जिले में पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके मद्देनजर विभाग पहले से ही तैयारी में जुट जाता है। यह भी पढ़ें- जिले में 47.66 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य गोंडा और बलरामपुर जिले में स्थित विभाग की 32 नर्सरियों में फलदार और छायादार पौधे उगाए जाते हैं। इन पौधों को उगाने पर अच्छी खासी रकम खर्च की जाती है। व...