जिले में हरित खाद के उपयोग से बढेगी खेतों की उर्वरक क्षमता
बांका, मई 10 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में जैविक खेती को बढावा देने के लिए एक बार फिर से ढैंचा लगाने की योजना शुरू की जा रही है। इसको लेकर विभाग ने जिले को राशि भी आवंटित कर दी है। ये राशि किसानों के लिए ढैंचा बीज खरीदने के लिए अनुदान देने पर खर्च किया जाएगा। विभाग के मुताबिक ढैंचा बीज वितरा कार्यक्रम को पिछले कुछ वर्षों के लिए स्थगित कर दिया गया था। हाल के वर्षों में खेतों की उर्वरा शक्ति में कमी आने की रिपोर्ट मिलने के बाद फिर से इस योजना को शुरू किया जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विकास योजना के तहत क्रियान्वित किया जाना है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों को राशि उपलब्ध करा दी गई है। जिले को भी 50 लाख रूपये से अधिक का आवंटन मिला है। मुख्यालय का निर्देश मिलते ही इसे किसानों के बीच पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ढैंचा बीज खरीद करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.