गया, अप्रैल 24 -- जिले में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) महिला मोर्चा के नेतृत्व में विशेष सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। फतेहपुर, टनकुप्पा, मोहनपुर, बाराचट्टी, अतरी, टिकारी, आमस, बांके बाजार, जेठियन और खिजरसराय सहित कई प्रखंडों में यह अभियान जोर पकड़ रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। डुमरिया प्रखंड के कांचर पंचायत के गोटीबांध में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा सदस्यता महाअभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गया जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूबी देवी की उपस्थिति रहीं, जबकि प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.