मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जिले में शहर से गांवों तक पुल-पुलिया की हालत खस्ता है। शहरी क्षेत्र और इससे सटे ग्रामीण इलाकों के मुजफ्फरपुर पथ प्रमंडल संख्या- एक में करीब एक हजार पुल-पुलिया खराब स्थिति में हैं। सूबे के पुल-पुलियों का हेल्थ कार्ड बनाने के दौरान यह गंभीर स्थिति सामने आई है।

पुलों की खराब स्थिति रिपोर्ट के अनुसार पथ प्रमंडल संख्या-एक के 73 पुल-पुलिया की रबर सील खराब हो चुकी है। रबर सील खराब होने के कारण पुल की दीवारों में दरार आने और बड़े खतरे की आशंका है। इसके अलावा, 740 पुल-पुलिया ऐसे हैं, जिनके एक्सपेंशन ज्वाइंट सील खराब हो चुके हैं। एक्सपेंशन ज्वाइंट सील खराब होने से पुल पर चलने वाले वाहनों को झटका लगता है। इससे पुल के गर्डर को क्षति पहुंचती है। इसके साथ ही, 188 पुल-पुलिया ऐसे हैं, जिनके नीचे की पाइप ...