दरभंगा, मार्च 6 -- बेनीपुर/बिरौल, हिटी। पिछले दो दिनों के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। पहली घटना मंगलवार की रात बहेड़ा थाना क्षेत्र के एसएच 88 पर बलहा रेलवे गुमती के पास हुई। यहां वाहन की ठोकर से बाइक सवार कटवासा निवासी संतोष यादव की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटवासा निवासी संतोष यादव गत तीन मार्च की देर शाम घर से निकले थे। काफी विलंब होने पर उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि बलहा रेलवे गुमती के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई तथा बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस को सूचना देने पर काफी विलंब से पहुंची। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अगर समय पर पुलिस पहुंचती तो उसकी जान बचायी जा सकती थी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.