खगडि़या, जून 1 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने शनिवार की रात्रि जिला अतिथि गृह, खगड़िया में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से उन्होंने खगड़िया जिले में एनएच-31 स्थित बूढ़ी गंडक पुल से सतीशनगर सीमावर्ती क्षेत्र तक के मार्ग को "डेंजर जोन घोषित करने की मांग की गई। पत्र में उल्लेख किया गया कि उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों में दर्जनों लोगों की असामयिक मृत्यु हो चुकी है तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- खगड़िया : जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर भाजपा नेताओं ने पथ निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन मनीष कुमार राय ...