मेरठ, अगस्त 15 -- जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन पुरुष समेत एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर दी है। नोडल प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि एच-1,एन-1 के चार केसों में दो मरीज ऐसे जिनको बीपी, शुगर समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त है। इन सभी की उम्र 40 वर्ष से ऊपर है। इन सभी को घर में कोरंटाइन है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों को ध्यान में रखकर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलते है तो तुरंत इसकी जांच कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...