मिर्जापुर, मई 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना गुरुवार से शुरू हो गई। जनगणना के प्रथम चरण में 15 दिनों तक यानी 21 मई तक मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इसमें नागरिक ssindia.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना के जरिए कोई भी व्यक्ति खुद भी जानकारी भर सकता हैं। यह प्रक्रिया दो चरणों में होगी। अप्रैल-सितंबर 2026 में मकान सूचीकरण और अगले वर्ष फरवरी 2027 में मुख्य जनसंख्या गणना की जाएगी। सेनस 2027 डिजिटल, मोबाइल और वेब पोर्टल के माध्यम से डेटा एकत्र किया जाएगा। जिससे एक डिजिटल भारत की नई पहचान बनेगा। स्व-गणना में नागरिक 15 दिनों तक ssindia.gov.in पोर्टल पर स्वयं का डेटा ऑनलाइन भरेंगे। दूसरे चरण में 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर मकान, संसाधन आदि की जानकारी एकत्रित कर उनका सूचीकरण करेंगे। जो सितंबर 2026 तक चलेगा। .तीसरा...