हापुड़, मई 8 -- जिले में जनगणना-2027 शुरू होने से पहले गुरूवार से स्व-गणना शुरू हो गई है, यह 7 से 21 मई के मध्य होगी। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का विवरण सुरक्षित एवं सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के लिए नागरिक निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परिवार की जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते है। नगर पालिका स्थित अधिशासी अधिकारी के कक्ष में सभासदों को स्व-गणना का प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सटीक बनाने के लिए दो चरणों में विभाजित किया गया है। यह भी पढ़ें- महापौर समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने की स्व-गणना प्रथम चरण मकान सूचीकरण के हिसाब से 22 मई-2026 से 20 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। जबकि दूसरा चरण जनसं...