बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- जिले में स्थापित होंगे दो तेल प्रोसेसिंग प्लांट, 33 फीसद मिलेगा अनुदान किसान समूहों से 15 दिसंबर तक मांगे गये ऑनलाइन आवेदन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि रोड मैप के तहत सरकार की ओर से जिले में दो तेल प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति मिली है। प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने वाले किसानों को सरकार की ओर से 33 फीसदी का अनुदान दिया जायेगा। जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने बताया कि तेल प्रोसेसिंग प्लान खोलने की अनुमति किसान समूह, तेल प्रसंस्करण से जुड़े लोग और सहकारी समिति के सदस्य को दी जाएगी। इसके लिए ऐसे लोगों से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं। डीएओ ने बताया कि तेल प्रोसेसिंग प्लांट की कुल लागत 30 लाख है, जिसमें लाभुक को 9.90 लाख का अनुदान दिया जाएगा। लाभुक का चयन डीएम की अध्यक्षता में गठित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.