खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राज्यस्तरीय सब-जूनियर लगोरी प्रतियोगिता आगामी चार व पांच मार्च को होगी। इधर जिला लगोरी संघ के सचिव दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर लगोरी प्रतियोगिता जो पहले 28 व 29 मार्च को निर्धारित थी। वह अपिहार्य कारणों के कारण तिथि बढ़ाई गई है। अब प्रतियोगिता आगामी चार व पांच मार्च को होगी। बताया गया कि सूबे के विभिन्न जिलों के करीब तीन सौ के करीब खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...