औरंगाबाद, मार्च 14 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा सोमवार से जिले के सभी इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में शुरू होगी। परीक्षा के संचालन के लिए बोर्ड ने सभी संस्थानों के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय उपलब्ध करा दी हैं। परीक्षा के आयोजन के लिए संबंधित संस्थान प्रधान को केंद्राधीक्षक बनाया गया है। परीक्षा बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के पैटर्न पर आयोजित होगी और नामांकित सभी संकायों के विद्यार्थियों की भागीदारी अनिवार्य होगी। जिले के कुल 258 इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिनमें 92 राजकीयकृत, 146 अपग्रेड हाई स्कूल और 20 अनुदानित कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्स के कुल 29,434 परीक्षार्थी परीक्षा दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.