नोएडा, जून 29 -- ग्रेटर नोएडा। गर्मी को देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक से 8 कक्षा तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी सरकारी और अन्य बोर्ड के विद्यालय सुबह 7 से 12 बजे तक संचालित होंगे। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि बढ़ती गर्मी और शिक्षक संघ द्वारा लगातार जिलाधिकारी से विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की जा रही थी। सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालय अब सुबह साढ़े सात से साढ़े 12 बजे तक होंगे संचालित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...