जिले में सुबह से ही रही तेज धूप, उमसभरी गर्मी हुई महसूस
खगडि़या, जुलाई 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में मंगलवार को उमसभरी गर्मी रही। सुबह से ही धूप कड़ी खिली रही। दोपहर में हल्की बंूदाबांदी हुई। पर, गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पर, महसूस इससे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले सोमवार को भीषण गर्मी का असर रहा था। हालांकि शाम बाद हल्की बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को तेज धूप के असर से उमसभरी गर्मी रहा था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.