बांका, जून 7 -- बांका। निज प्रतिनिधि। बांका सहित सूबे के सभी जिलों में स्थापित मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं की स्थिति और बेहतर होगी। इसको लेकर कृषि विभाग ने इसके संचालन और सुदृढीकरण की योजना तैयार की है। इसमें मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं के लिए नई जांच मशीन व रसायनों की खरीद के साथ ही अन्य आधारभूत सुविधाओं को भी मजबूत किया जाना है। मिट्टी जांच के लिए लगाए जाने वाले आधुनिक मशीनों से मिट्टी के विभिन्न तरीके के रसायनों की सटीक मौजूदगी का पता चलेगा। वहीं, उनके पीएच मान भी पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सटीकता से पता चलेगा। इसके लिए जिले को राशि आवंटित कर दी गई है। इस राशि से जिला मुख्यालय स्थित मिट्टी जांच प्रयोगशाला के अलावे ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं की स्थिति बेहतर बनाई जाएगी। साथ ही चलंत प्रयोगशालाओं में भी मिट्टी जांच के लिए नये और आधुनिक...