बांका, अप्रैल 25 -- बांका, निज प्रतिनिधि। रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से बिगड रही मिट्टी की सेहत को सुधारने के लिए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र में यूरिया एवं डीएपी के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उरर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। जिससे फसल उत्पादन दर भी घट रहा है। जिसको देखते हुए कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त प्रयास से किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- धरती माता बचाओ जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुणवत्तापूर्ण कृषि पद्धतियों को दिया गया बढ़ावा यहां उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए 6 अप्रैल से ही ...